Home National मुजफ्फरनगर: ज़मीनी विवाद में 100 साल पुरानी दीवार और चबूतरा ध्वस्त, पीड़ितों...

मुजफ्फरनगर: ज़मीनी विवाद में 100 साल पुरानी दीवार और चबूतरा ध्वस्त, पीड़ितों ने मीडिया से लगाई न्याय की गुहार

0

मुजफ्फरनगर के गढ़ी जानसठ गांव में जमीनी विवाद को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। ईश्वर दयाल और विजय सिंह के लड़कों पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस और अधिकारियों से मिलीभगत करके 100 साल पुरानी दीवार, चबूतरा और पौड़ियां तुड़वा दीं।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, ईश्वर सिंह और विजय सिंह (पुत्र बलवंत सिंह) और मदन लाल (पुत्र बलवंत सिंह) निवासी ग्राम गढ़ी जानसठ, तहसील जानसठ, जिला मुजफ्फरनगर के बीच लंबे समय से ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस जमीन का सेटलमेंट पहले ही हो चुका था, जिसमें यह तय किया गया था कि परीक अव्वल अपना आधा हिस्सा परीक दोयम को पूर्ण रूप से सौंप देगा। इस समझौते के तहत परीक अव्वल का इस संपत्ति से कोई वास्ता नहीं रहेगा, और परीक दोयम तीन-चौथाई हिस्से का एकमात्र मालिक रहेगा।

भाइयों में ज़मीनी विवाद, 100 साल पुरानी दीवार और चबूतरा तुड़वाने का आरोप

लेकिन अब आरोप है कि ईश्वर दयाल और विजय सिंह के लड़कों ने इस फैसले को दरकिनार कर जबरन संपत्ति पर कब्जा जमाने के लिए पुलिस और अधिकारियों की मदद से ऐतिहासिक निर्माणों को ढहा दिया।

पीड़ितों ने जिला प्रशासन और पुलिस से इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version