तमिलनाडु में मिला यूपी का लापता व्यक्ति, मानसिक स्थिति कमजोर; पत्नी और बेटों का नाम बताया, परिवार से संपर्क की अपील

Date:

कृष्णागिरी। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से लापता एक व्यक्ति के तमिलनाडु में मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कमलेश खरवार नामक व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से अपने घर से लापता थे और अब उन्हें तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के सावन पाली इलाके में देखा गया है। स्थानीय युवक पिंटू ने मानवता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित अपने पास रखा है और मीडिया के माध्यम से उनके परिवार तक सूचना पहुंचाने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार कमलेश खरवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह 16 फरवरी को अपने घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद रास्ता भटक गए और काफी दूर पहुंच गए। उनकी मानसिक स्थिति भी पूरी तरह सामान्य नहीं बताई जा रही है, जिसके कारण वह अपने घर का पूरा पता या अन्य स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ हैं।

तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के सावन पाली गांव निवासी पिंटू ने मीडिया से बातचीत में बताया कि करीब दस दिन पहले उन्हें कमलेश खरवार गांव के पास भटकते हुए मिले थे। बातचीत के दौरान पता चला कि उनकी मानसिक स्थिति कुछ कमजोर है और उनके पास कोई मोबाइल फोन या संपर्क नंबर भी नहीं है जिससे उनके परिवार से तुरंत संपर्क किया जा सके। पिंटू के अनुसार कमलेश खरवार ने इतना बताया है कि उनकी पत्नी का नाम नीता है और उनके बेटों के नाम इंद्रजीत और सतीश हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके गांव के प्रधान का नाम मिलियास है, जो मुस्लिम समाज से हैं।

पिंटू ने बताया कि कमलेश खरवार अपने परिवार को याद कर काफी परेशान दिखाई देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कमलेश के चार बेटे हैं, लेकिन वह सभी के नाम स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहे हैं। पिंटू को आशंका थी कि यदि कमलेश किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग गए तो कोई उनका गलत फायदा उठा सकता है। इसी कारण उन्होंने इंसानियत के नाते उन्हें अपने पास सुरक्षित रखा हुआ है और उनकी देखभाल कर रहे हैं।

पिंटू का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ इतना है कि किसी तरह कमलेश खरवार को उनके परिवार से मिलाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को कमलेश खरवार या उनके परिवार के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत संपर्क करें ताकि उन्हें सुरक्षित उनके घर भेजा जा सके।

यदि किसी को कमलेश खरवार के बारे में जानकारी हो या उनके परिवार तक यह सूचना पहुंचा सके तो नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर तुरंत संपर्क करें। आपकी एक छोटी सी सूचना एक बिछड़े व्यक्ति को उसके परिवार से मिलाने में मदद कर सकती है।

संपर्क नंबर: 6381436228

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related