Home National सुलतानपुर में पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पीड़ित ने जान से...

सुलतानपुर में पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पीड़ित ने जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप, पुलिस चौकी में दी तहरीर

0

सुलतानपुर। जिले के कादीपुर क्षेत्र में एक पुराने विवाद को लेकर एक बार फिर तनाव का माहौल पैदा हो गया है। ग्राम पोखरदों, पोस्ट बिलोकपुर नेवादा, तहसील कादीपुर निवासी दयाराम ने पुलिस चौकी कुरुपुर में प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर जान से मारने और मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में पुलिस से सुरक्षा और उचित कार्रवाई की मांग की है।

दयाराम के अनुसार वर्ष 2005 में गांव के ही कुछ लोगों के साथ उनका विवाद हुआ था, जिसमें उनके साथ मारपीट की घटना भी हुई थी। उनका आरोप है कि उसी मामले से जुड़े कुछ लोग अब फिर से उन्हें धमका रहे हैं और मारपीट करने तथा जान से मारने की बात कह रहे हैं। इससे वह और उनका परिवार भय के माहौल में जीवन यापन कर रहा है।

पीड़ित ने अपने शिकायती पत्र में गांव के ही खदेरू उर्फ सुनील, अरविंद पुत्र सुनील, राहुल पुत्र धर्मराज तथा शिवनाथ पुत्र जोखू का नाम लेते हुए आरोप लगाया है कि उक्त लोग लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं।

दयाराम ने पुलिस चौकी कुरुपुर के प्रभारी से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version