आर्किड रेजीडेंसी में 50 KVA ट्रांसफॉर्मर लगाने का विरोध, निवासियों ने सुरक्षा को बताया बड़ा खतरा बिल्डर पर मनमानी का आरोप, ऊर्जा विभाग से हस्तक्षेप की मांग

Date:

ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 23 नवंबर 2025

बिसरख जलालपुर स्थित आर्किड रेजीडेंसी, ऐमनाबाद के निवासी बिल्डर द्वारा फ्लैटों के ठीक सामने 50 KVA का विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने का जमकर विरोध कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों—सुधा शर्मा, आयुष शर्मा, विपिन शर्मा, रामोतर गुप्ता, ऋषभ शर्मा, अमित गुप्ता व संतोष—ने संयुक्त रूप से शिकायत जनसुनवाई पोर्टल (संदर्भ संख्या 40014125042655) पर दर्ज कराई है।

निवासियों ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर और फ्लैट के बीच मुश्किल से कुछ इंच की दूरी है, जो किसी भी परिस्थिति में सुरक्षित नहीं है। यदि ट्रांसफॉर्मर यहाँ लगाया गया, तो आगजनी, शॉर्ट सर्किट या अन्य किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बढ़ जाएगी।

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि इससे पहले भी इस मामले में संदर्भ संख्या 40014125026004 के तहत शिकायत की गई थी, लेकिन बिल्डर अब भी मनमानी पर उतारू है।

विपिन शर्मा ने मीडिया को बताया,
“हम सिर्फ सुरक्षित परिवेश में रहने की मांग कर रहे हैं। बिल्डर बिना निवासियों की सहमति के ट्रांसफॉर्मर फ्लैटों के ठीक सामने लगवा रहा है। इतनी कम दूरी पर यह ट्रांसफॉर्मर किसी भी समय खतरा बन सकता है। हम ऊर्जा विभाग से आग्रह करते हैं कि ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित दूरी पर शिफ्ट कराया जाए।”

यह शिकायत ऊर्जा विभाग के अंतर्गत विद्युत खम्भों व लाइन शिफ्टिंग श्रेणी में दर्ज की गई है।
निवासियों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित स्थान पर लगाने की मांग की है।

शिकायत क्षेत्र
राजस्व ग्राम – बिसरख जलालपुर
ग्राम पंचायत – बिसरख जलालपुर
विकास खंड – बिसरख
तहसील – दादरी
जिला – गौतम बुद्ध नगर

निवासी बोले—”सुरक्षा हमारे परिवारों की है, लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related