PM नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद पर पूरे किए 12 साल, सीएम योगी ने भी दी बधाई, जानें क्या बोले

Date:

PM नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद पर 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर अनेक नेता पीएम मोदी को बधाई दे रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है।पीएम नरेंद्र मोदी के लिए आज 26 मई का दिन काफी खास है। आज उन्हें भारत के प्रधानमंत्री पद को संभालते हुए 12 साल का समय हो गया है। साल 2014 में 26 मई के दिन ही नरेंद्र मोदी ने पीएम का पद संभाला था। इस मौके पर भाजपा और एनडीए समेत देश के विभिन्न पार्टियों के नेता पीएम मोदी को बधाई दे रहे हैं। सीएम योगी ने भी पीएम मोदी के लिए खास ट्वीट किया है।

क्या बोले सीएम योगी?
सीएम योगी ने कहा- “विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को ‘प्रधान सेवक’ के रूप में सेवा, सुशासन और लोक-कल्याण को समर्पित गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई! इन वर्षों में गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता बना, अंत्योदय आत्मनिर्भरता की शक्ति में बदला और जनभागीदारी ने विकास को जन-आंदोलन का रूप दिया। यही वह दृष्टि है, जिसने ऐसे ‘नए भारत’ को गढ़ा, जहां नारी सशक्तीकरण, नवाचार, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।”

सीएम योगी ने कहा- “सीमाओं पर अडिग, आतंक के विरुद्ध निर्णायक और विश्व मंच पर आत्मविश्वास से परिपूर्ण भारत आज एक सशक्त, विश्वसनीय नेतृत्व के रूप में स्थापित है। डिजिटल, डेमोग्राफी और डेमोक्रेसी की त्रिवेणी ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में नई गति दे रही है। प्रधानमंत्री आवास, जन-धन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला और स्वनिधि जैसी योजनाओं ने विकास को जन-जीवन तक पहुंचाकर विश्वास को सशक्त किया है और यही विश्वास ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ को साकार कर रहा है। ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ती इस युगांतकारी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री जी का कोटि-कोटि अभिनंदन।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मारपीट, छिनैती और जान से मारने की धमकी के आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

जौनपुर जिले के मड़ियाहूँ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुलईपुर...