UGC-NET परीक्षा लीक के आरोपों पर राहुल गांधी केंद्र पर हमलावर, कहा- ”छात्रों की मेहनत को नजरअंदाज किया जा रहा”

Date:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस आरोप के बाद UGC NET विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है कि परीक्षा से पहले सोशियोलॉजी (समाजशास्त्र) का पेपर लीक हो गया था। उन्होंने दावा किया कि लगभग 90 मिलते-जुलते सवालों वाली एक गोपनीय PDF उम्मीदवारों के बीच बांटी गई थी।

नई दिल्लीः कथित तौर पर UGC NET पेपर लीक के दावों पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोला है। एक्स हैंडल पर किए गए पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि बार-बार परीक्षा लीक होने के बाद भी छात्रों की कड़ी मेहनत को नजरअंदाज किया जा रहा है।
समाजशास्त्र के प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा, ”नीट पेपर लीक के कुछ ही हफ्तों बाद अब खबरें आ रही हैं कि UGC-NET परीक्षा से ठीक पहले 100 पन्नों की एक PDF लीक हुई। यह PDF उस प्रश्न-पत्र की तरह है, जो सिर्फ़ NTA के पास उपलब्ध होती है। PDF के लगभग 90 सवाल समाज शास्त्र के असली प्रश्नपत्र से मेल खाते हैं। वही प्रश्नपत्र ₹2.25 लाख रुपये में बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में बेचा जा रहा था। इसी नेटवर्क ने CSIR-NET, HTET और ADA जैसी आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का भी दावा किया।

NEET और NET में बार-बार सामने आए घोटालों के बाद भी मोदी सरकार आंखें मूंदकर सो रही है, क्योंकि लाखों छात्रों की रात-रात जागकर की गई सालों की मेहनत उनके लिए कोई मायने नहीं रखती। सारा देश जानता है कि प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से किसी भी तरह की जवाबदेही या कार्रवाई की उम्मीद बेकार है। न जांच होगी, न छात्रों को न्याय मिलेगा। बदलाव का एकमात्र औज़ार हमारी सम्मिलित आवाज़ है। देश भर के छात्रों की गूंज, जो भारत में शिक्षा क्रांति लाकर रहेगी”।

केंद्र पर एक्शन नहीं लेने का आरोप

NEET परीक्षा के बाद हुए विवाद का ज़िक्र करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि पेपर लीक के बार-बार आरोपों के बावजूद वह प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने में नाकाम रही है। राहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया, “NEET और NET में बार-बार हुए घोटालों के बावजूद, मोदी सरकार आंखें मूंदे हुए है और चैन की नींद सो रही है।

इससे पहले टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर NEET का पेपर लीक होने के बाद भारी हंगामा हुआ था। 3 मई को हुई परीक्षा रद्द कर दी गई और जांच CBI को सौंप दी गई। इस मामले में अब तक कई लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। तब से विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related