दुर्ग में शबनम कोसरे का आरोप: 30 फीट रास्ते पर कब्जा, गंदगी और उत्पीड़न से परिवार परेशान

Date:

दुर्ग। पोटियाकला क्षेत्र की निवासी शबनम कोसरे ने कलेक्टर दुर्ग को शिकायत सौंपकर पड़ोसी पर 30 फीट चौड़े सार्वजनिक रास्ते पर कथित कब्जा करने, गंदगी फैलाने और परिवार को परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शबनम कोसले ने मामले की निष्पक्ष जांच कर रास्ता बहाल कराने तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार शबनम कोसरे का मकान पोटियाकला स्थित खसरा नंबर 326/86 पर है। उनका आरोप है कि मकान के पूर्व दिशा में निकाले गए 30 फीट चौड़े रास्ते पर पड़ोसी पीरन बी. ने अपनी जमीन बताते हुए निर्माण कर लिया है, जिससे आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।


शबनम कोसरे का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में पहले भी प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन कथित रूप से उचित जांच किए बिना 12 जून 2026 को उनके मकान का हिस्सा तोड़ दिया गया, जबकि पीरन बी. के निर्माण की जांच नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि रास्ते पर कब्जे के कारण परिवार को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि पीरन बी. और उनके परिवार द्वारा बकरी और मुर्गी पालन किया जा रहा है तथा कचरा, पशुओं की बीट और अन्य गंदगी घर के सामने फेंकी जाती है। नालियों में मांस के अवशेष, शराब की बोतलें और डिस्पोजल सामग्री डालने से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
शबनम कोसरे ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की जाती है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
शबनम कोसरे ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कर कथित अतिक्रमण हटाने, गंदगी की समस्या का समाधान करने और रास्ते का अधिकार दिलाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मां का आरोप: बेटे की हत्या के महीनों बाद भी आरोपी आजाद, परिवार दहशत में

हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र में युवक की...