Home National पाकिस्तान में गुरुद्वारे के अंदर सिख कपल की हत्या, डबल मर्डर का...

पाकिस्तान में गुरुद्वारे के अंदर सिख कपल की हत्या, डबल मर्डर का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में गुरुद्वारे के अंदर सिख कपल की हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुजुर्ग सिख दंपति गुरुद्वारे में रहते थे और दोनों सेवादार थे। सेवादार गुरुद्वारे की देखरेख का काम करते हैं। बुधवार के दिन बुजुर्ग दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद भारत के कई नेताओं ने पाकिस्तान के प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया था। अब पुलिस ने मुख्य संदिग्ध आरोपी को पकड़ा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version