राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, ट्रस्ट को नोटिस, अदालत ने और क्या कहा? जानें
अयोध्या के श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी की स्वतंत्र जांच की मांग वाली जनहित याचिकाओं सुप्रीम कोर्ट ने श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है। ये याचिकाएं राजद सांसद सुधाकर सिंह, अधिवक्ता नरेंद्र कुमार गोस्वामी और वकील अजय कुमार राय व दिनेश कुमार यादव और हिन्दू धर्म परिषद ने दायर की हैं। कोर्ट ने यूपी सरकार की ओर से गठित SIT की जांच की प्रगति को लेकर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी।
