महिपालपुर में ड्राइवर को धमकाने का मामला तूल पकड़ा — शिकायत के बाद से आरोपी बस ड्राइवर दीपक कर रहा है उत्पीड़न

Date:

कंपनी का नाम: RAMS SERVICES

नई दिल्ली। महिपालपुर क्षेत्र में एक ड्राइवर को धमकाने और गाली-गलौज करने का गंभीर मामला सामने आया है। सेक्टर-18 निवासी और RAMS SERVICES से जुड़े ड्राइवर सोमकांत ने आरोप लगाया है कि बस ड्राइवर दीपक पिछले कई महीनों से उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है और नौकरी से निकलवाने की धमकी दे रहा है।

पीड़ित के अनुसार, करीब छह महीने पहले सेक्टर-21 में एक बस ड्राइवर शराब के नशे में उत्पात मचा रहा था, जिसकी शिकायत उन्होंने अपने कापसहेड़ा स्थित कार्यालय में की थी। शिकायत के बाद उस ड्राइवर को कंपनी से हटा दिया गया था। इसी रंजिश के चलते दीपक नामक बस ड्राइवर उन्हें लगातार निशाना बना रहा है।

सोमकांत ने बताया कि दीपक बस पालम और आसपास के इलाकों में जहां भी मिलता है, वहां खुलकर धमकी देता है। उसके साथ लगभग 16 बस ड्राइवर रहते हैं, जिनकी वजह से वह खुद को प्रभावशाली समझता है और खुलेआम गाली-गलौज करता है।

21 नवंबर की घटना ने बढ़ाई चिंता

21/11/25 को महिपालपुर पार्किंग में दीपक ने सोमकांत को रोककर जमकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है और अपनी सुरक्षा को लेकर डरा हुआ है।

पीड़ित ने पूरी घटना की लिखित शिकायत संबंधित विभाग को सौंप दी है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।

मामला सामने आने के बाद स्थानीय ड्राइवरों में भी रोष है और लोग ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सोमकांत शर्मा का आरोप — “डेढ़ महीने से सैलरी नहीं, मांगने पर धमकाया गया”

इस विवाद के बीच उमाकांत शर्मा, जो इसी कंपनी से जुड़े हैं, ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया:

“पिछले एक–डेढ़ महीने से मेरी सैलरी नहीं दी गई। जब मैंने मालिक से सैलरी मांगने की कोशिश की तो उन्होंने मुझे धमकाया और दफ्तर से भगा दिया। अब मैं न्याय के लिए अदालत और मीडिया का सहारा ले रहा हूँ।”

सोमकांत का कहना है कि कंपनी कर्मचारियों के साथ मनमानी करती है और उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related