Home National बंगाल और पंजाब की महिलाओं के खाते में आज सरकार भेजेगी 3-3...

बंगाल और पंजाब की महिलाओं के खाते में आज सरकार भेजेगी 3-3 हजार रुपये, जानें चेक करने का तरीका

0

पश्चिम बंगाल और पंजाब की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। दोनों सरकारें आज अलग-अलग योजनाओं के तहत महिलाओं के खाते में 3 हजार रुपये भेजेंगी।
पश्चिम बंगाल और पंजाब की महिलाओं को आज (बुधवार को) बड़ी सौगात मिलने वाली है। पश्चिम बंगाल में आज से अन्नपूर्णा भंडार योजना शुरू हो गई है जिसके तहत महिलाओं के खाते में सीधे 3 हजार रुपये ट्रांसफर होंगे। इससे बंगाल की 1 करोड़ 5 लाख महिलाओं को फायदा होगा। वहीं, पंजाब सरकार मावां धीयां सत्कार योजना के तहत महिलाओं के खाते में पैसे भेजेगी।
पंजाब-बंगाल की महिलाओं को आज मिलेंगे 3 हजार रुपये
पश्चिम बंगाल सरकार ने बजट में अन्नपूर्णा भंडार योजना के लिए 36 हजार करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट आवंटित किया है। वहीं, पंजाब में आज से मावां धीयां सत्कार योजना के तहत महिलाओं के खाते में पैसे आएंगे। पंजाब सरकार ने इस योजना को अप्रैल 2026 में लागू कर दिया था और आज योजना की पहली किस्त महिलाओं के खाते में आज ट्रांसफर हो रही है।

3 महीने के पैसे एकसाथ भेज रही पंजाब सरकार
जान लें कि पंजाब की महिलाओं को मावां धीयां सत्कार योजना के तहत 3 महीने के पैसे एकमुश्त ट्रांसफर किए जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1 हजार रुपये जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। पंजाब में आज जनरल कैटेगरी की महिलाओं के खाते में 3 हजार रुपये जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के खाते में 4 हजार 500 रुपये ट्रांसफर होंगे।

कैसे चेक करें योजना के पैसे खाते में आए या नहीं?
चूंकि सरकार स्कीम की राशि को सीधे DBT के जरिए आपके आधार से लिंक बैंक अकाउंट में डालती है तो आप बैंक पासबुक अपडेट कराकर इसे चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक है तो योजना के पैसे आने पर आपको मैसेज अलर्ट आ जाएगा। इसके अलावा आप PFMS Portal पर भी पैसे चेक कर सकते हैं।

PFMS Portal पर पैसे चेक करने का तरीका
PFMS की ऑफिशियल वेबसाइट pfms.nic.in पर विजिट करें।
होमपेज पर दिए गए मेनू में से ‘Know Your Payments’ या ‘DBT Status’ पर क्लिक करें।
अब अपने बैंक का नाम डालें।
फिर अपना बैंक अकाउंट नंबर रजिस्टर करें।
पुष्टि करने के लिए दोबारा अपना बैंक अकाउंट नंबर डालें।
अब स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को दिए गए बॉक्स में भरें।
आखिर में ‘Send OTP’ (अगर लागू हो) या ‘Search’ बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके खाते में सरकार की तरफ से भेजी गई सारी धनराशि और पेमेंट का स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।
पश्चिम बंगाल की अन्नपूर्णा भंडार योजना
अन्नपूर्णा भंडार योजना, पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई एक अहम वित्तीय सहायता योजना है। इसके अंतर्गत 21 से 60 साल की पात्र महिलाओं को हर महीने 3 हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजी जाती है।

पंजाब की मावां धीयां सत्कार योजना में पात्रता
महिला को पंजाब का स्थायी निवासी होना चाहिए। महिला की न्यूनतम उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए। महिला को पंजाब का पंजीकृत मतदाता होना जरूरी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version