आज BJP ज्वाइन करते ही TMC के तीनों बागी सांसदों को मिला इनाम, बनाए गए राज्यसभा उम्मीदवार

Date:

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल से अपने तीन राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे। आज ही ये तीनों नेता BJP में शामिल हुए हैं।
बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा के उपचुनाव 2026 के लिए अपने तीन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस (TMC) से बगावत करने वाले नेता सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक को उम्मीदवार घोषित किया है।
आज ही TMC से BJP में शामिल हुए हैं तीनों नेता
ये तीनों नेता पिछले महीने TMC से इस्तीफा देने के बाद आज ही बीजेपी में शामिल हुए। सुखेंदु ने 8 जून, सुष्मिता ने 10 जून और प्रकाश ने 11 जून को इस्तीफा दिया था। तीनों ने ममता से नाराजगी जताई थी और कहा था कि पार्टी मनमाने ढंग से चल रही है।

बता दें कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल के भीतर बढ़ती बगावत के बीच TMC से इस्तीफा देने के बाद आज इन तीनों नेताओं को पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी के साल्ट लेक ऑफिस में बीजेपी में शामिल किया गया। सामिक भट्टाचार्य ने बीजेपी के झंडे देकर तीनों नेताओं का स्वागत किया और कहा कि उनके राजनीतिक अनुभव से राज्य में भाजपा मजबूत होगी।

वोटिंग और काउंटिंग कब?
पश्चिम बंगाल की इन तीन राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 24 जुलाई को वोटिंग और काउंटिंग होगी। उपचुनाव की अधिसूचना 7 जुलाई को जारी होगी। 14 जुलाई तक नामांकन और नामांकन पत्रों की जांच 15 जुलाई को होगी।

जीत का गणित-
पश्चिम बंगाल विधानसभा में मौजूदा संख्या समीकरण के अनुसार, बीजेपी के उम्मीदवारों के तीनों सीटों पर जीत हासिल करने की संभावना है। विधानसभा की बात करें तो बीजेपी के पास फिलहाल 208 विधायक हैं। बीजेपी के उम्मीदवार को हराने के लिए विपक्षी उम्मीदवार को कम से कम 70 वोटों की आवश्यकता होगी। तृणमूल कांग्रेस ने इस बार के चुनाव में 80 सीटें जीती थीं। इसमें से 60 विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में अलग गुट बना चुके हैं। ममता बनर्जी के पास सिर्फ 20 विधायक बचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related