सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 फुट गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत, एक गंभीर घायल

Date:

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक कार 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा नाहन-कुमारहट्टी-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-907A) पर उस समय हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना देर रात हाईवे के एक तीखे मोड़ पर हुई। कार अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे लगी पैराफिट (सुरक्षा दीवार) को तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में चार लोग सवार थे।

खाई में कार गिरने से तीन की मौत
दुर्घटना में 48 वर्षीय रीना शर्मा, 65 वर्षीय अधिकारी जैतली तथा 60 वर्षीय उर्मिल जैतली की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक सिरमौर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में अधिकारी जैतली का 33 वर्षीय बेटा यशस्वी जैतली गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में एक महिला शिक्षक भी शामिल है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। घायल यशस्वी जैतली को तत्काल डॉ. वाई. एस. परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

बालोतरा में पांच लोगों की मौत
दूसरी तरफ राजस्थान के बालोतरा जिले में भी एक हादसे में पांच लोगों की मौत का मामला सामने आया है। यहां बाड़मेर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार SUV की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार देर रात भाडियावास गांव के पास हुआ, जब SUV अपने आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि SUV पूरी तरह से पिचक गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मदद के लिए चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस के आने से पहले ही घायलों को बाहर निकाला। सभी पीड़ितों को बालोतरा के नहाटा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जोधपुर के अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related