कुरुक्षेत्र से पत्नी के लापता होने और सोशल मीडिया वीडियो पर पति के गंभीर आरोप, प्रशासन से न्याय की गुहार

Date:

कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र जिले के एक गांव से पत्नी के लापता होने और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने पत्नी पर बच्चों को छोड़कर दूसरे युवक के साथ चले जाने और बाद में वीडियो व मैसेज भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।

पीड़ित नरेश (40) पुत्र शिवानंद, निवासी जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2007 में चांदनी (26) से हुई थी। दंपति के पांच बच्चे हैं। नरेश के अनुसार उनकी करीब 12 वर्षीय बेटी कोमल लंबे समय से पेट दर्द से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन आरोप है कि इस दौरान चांदनी बच्ची की देखभाल करने के बजाय एक युवक से मिलने चली जाती थी। नरेश का दावा है कि इसी लापरवाही के चलते वर्ष 2024 में बच्ची की मौत हो गई।

नरेश ने बताया कि तमाम परिस्थितियों के बावजूद वह परिवार को संभालते हुए पत्नी के साथ रह रहा था। 26 नवंबर की रात करीब 3 बजे चांदनी ने उसे उठाकर अंदर वाले कमरे में सोने को कहा। सुबह उठने पर उसे एक पर्ची मिली, जिसमें लिखा था कि वह अंबाला जा रही है।

पीड़ित का आरोप है कि चांदनी इंस्टाग्राम पर झारखंड निवासी एक युवक शिवम गोंड से संपर्क में थी। उसी युवक के साथ वह घर छोड़कर चली गई। इसके बाद चांदनी ने युवक के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए और नरेश को भी भेजे, जिनमें वह लव मैरिज की बात करती दिखाई दे रही है।

नरेश के अनुसार चांदनी एक लिखित नोट भी छोड़कर गई थी, जिसमें उसने लिखा था कि वह अपनी मर्जी से पेहवा से 26 नवंबर की सुबह करीब 5 बजे घर छोड़कर जा रही है। नोट में यह भी उल्लेख किया गया कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती, उसे परेशान किया गया है और अब वह झारखंड के धनबाद जिले में खुशी-खुशी रह रही है। साथ ही यह भी लिखा कि उसे खोजने की कोशिश न की जाए।

पीड़ित ने मीडिया को यह भी बताया कि चांदनी घर से सोने-चांदी के जेवर, करीब 40 हजार रुपये नकद और दो बैग कपड़े लेकर गई है। उसका आरोप है कि वही युवक शिवम गोंड पहले भी करवा चौथ के दौरान उनकी पत्नी के साथ उनके घर पर रह चुका है।

नरेश का कहना है कि पत्नी द्वारा बच्चों को छोड़कर चले जाने की बात को वह किसी तरह स्वीकार कर चुका था, लेकिन अब लगातार दूसरे युवक के साथ वीडियो भेजे जाने और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने से वह मानसिक तनाव में है। आरोप है कि चांदनी अब दोबारा उसके साथ रहने की बात भी कह रही है, जिससे उसकी परेशानी और बढ़ गई है।

पीड़ित पति ने पूरे मामले को मानसिक उत्पीड़न बताते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उसने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उसे न्याय दिलाया जाए। फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नई दिल्ली: सुल्तानपुरी में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, चोरी और जान से मारने की धमकी का आरोप

नई दिल्ली। राजधानी के सुल्तानपुरी इलाके में मारपीट, तोड़फोड़,...