दीवार निर्माण को लेकर महिला से मारपीट का आरोप, कोतवाली में शिकायत

Date:

रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के उडियानपुर गांव में दीवार की जुड़ाई को लेकर विवाद बढ़ने पर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, उडियानपुर निवासी रजवन्ती देवी पत्नी रामनरेश चौहान ने आरोप लगाया है कि 1 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 11 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने दीवार की जुड़ाई को लेकर विवाद शुरू किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने पहले उल्टा-सीधा बोलना शुरू किया और कहा कि वे दीवार की जुड़ाई नहीं करेंगे।

महिला का आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज की तथा बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद लात-घूंसों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के दौरान पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में गांव के मनोज चौहान, गीता देवी, कुमारी किरन और कुमारी आरती सहित अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। रजवन्ती देवी ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related