दहशत में जीने को मजबूर महिला: पति और परिवार पर शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप, पुलिस-प्रशासन की अनदेखी ने बढ़ाई परेशानी

Date:

दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति और उसके परिवार पर वर्षों से लगातार शारीरिक हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की कोशिश के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उसकी और उसके बच्चों की जान खतरे में बनी हुई है।

पीड़िता काजल का कहना है कि उसकी शादी प्रमोद नामक व्यक्ति से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके साथ मारपीट, गाली गलौज और मानसिक प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हो गया। आरोप है कि प्रमोद आए दिन शराब के नशे में उसे पीटता था, घर से बाहर निकाल देता था और जान से मारने की धमकियां देता था। कई बार मारपीट इतनी गंभीर थी कि उसके हाथ पैर तक टूट गए और इलाज कराना पड़ा।

काजल ने बताया कि उसके तीन छोटे बच्चे हैं, जिनके सामने ही उसके साथ हिंसा की जाती रही। बच्चों को भी डराया धमकाया गया और उन्हें मां से अलग करने की कोशिश की गई। पीड़िता का आरोप है कि पति ने दूसरी महिला से संबंध बनाए और उसी को पत्नी की तरह घर में रखने लगा। काजल ने बताया सीमा के तीन बच्चे हैं रोहित कारण और कोमल यह तीनों मिलकर काजल को मारते हैं और गाली गलौज करते हैं यह भी इसमें शामिल है जब उसने इसका विरोध किया तो अत्याचार और बढ़ा दिए गए।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने संपत्ति के लालच में उससे शादी की थी। बाद में परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उसे प्रताड़ित किया और घर से निकालने की कोशिश की। कई बार उसे रात भर घर के बाहर रहने को मजबूर किया गया। उसने पुलिस थाने में कई बार शिकायत दी, लेकिन हर बार समझौता कराने या मामला टालने की कोशिश की गई।

काजल का कहना है कि अब हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि उसे और उसके बच्चों को जान का सीधा खतरा है। उसने साफ शब्दों में कहा है कि यदि उसके साथ या उसके बच्चों के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए उसका पति प्रमोद और उससे जुड़े लोग पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।

पीड़िता ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि उसे और उसके बच्चों को तुरंत सुरक्षा दी जाए, आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और घरेलू हिंसा के इस मामले में निष्पक्ष जांच हो। उसने यह भी कहा कि अगर अब भी उसे न्याय नहीं मिला तो वह और उसके बच्चे आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं।

इस मामले ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। काजल ने बयान दिया है अगर उसे कुछ होता है या उसके तीनों बच्चों को कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदार प्रमोद सीमा रोहित कारण और कोमल रहेंगे क्योंकि यही लोग बार-बार उसको करने की धमकियां दे रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

खेसरा विवाद ने लिया गंभीर मोड़, दो भाइयों के बीच मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगरा गांव...

नई दिल्ली: सुल्तानपुरी में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, चोरी और जान से मारने की धमकी का आरोप

नई दिल्ली। राजधानी के सुल्तानपुरी इलाके में मारपीट, तोड़फोड़,...