फीफा वर्ल्ड कप 2026 में गोल्डन बूट जीतने की रेस हुई रोमांचक, मेसी को मिल रही एमबापे और हालंद से टक्कर

Date:

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब क्वार्टर फाइनल स्टेज में पहुंच गया है तो वहीं सभी की नजरें गोल्डन बूट जीतने वाले खिलाड़ी को लेकर भी टिकी हुई है। अभी इस रेस में लियोनल मेसी 8 गोल के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जिसमें 64 टीम कप जीतने की रेस में मैदान पर उतरी थी, उसमें अब सिर्फ 8 टीमें बची हैं और 56 टीमों का सफर खत्म हो चुका है। 10 जुलाई से वर्ल्ड कप में क्वार्टर फाइनल स्टेज के मुकाबलों का आगाज होगा जिसको लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। वहीं इसके अलावा गोल्डन बूट कौन सा खिलाड़ी अपने नाम करेगा इसको लेकर भी फैंस काफी उत्सुक हैं, जिसमें अभी डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी सबसे आगे चल रहे हैं लेकिन उनको किलियन एमबापे और एर्लिंग हालंद से कड़ी टक्कर भी मिल रही है। फीफा वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट उस खिलाड़ी को मिलता है जो सबसे ज्यादा गोल करता है तो वहीं दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाले प्लेयर को सिल्वर और ब्रॉन्ज बूट दिया जाता है।
मेसी ने अब तक किए हैं 8 गोल
अर्जेंटीना ने राउंड ऑफ 16 तक शानदार खेल दिखाया है, जिसमें इजिप्ट के खिलाफ पिछले मुकाबले में 2-0 से पिछड़ने के बाद खेल के आखिरी समय में शानदार वापसी करने के साथ 3-2 से अपने नाम किया और क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। अर्जेंटीना को इस मैच में जीत दिलाने में लियोनल मेसी का गोल काफी निर्णायक साबित हुआ जिसमें उन्होंने तीसरा गोल किया था। इसी के साथ वह टूर्नामेंट में गोल्डन बूट जीतने वाले खिलाड़ियों की रेस में फिर से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। मेसी के नाम अब तक 8 गोल दर्ज हैं, जिसमें इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर किलियन एमबापे हैं जिन्होंने 7 गोल और 2 असिस्ट किए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर नॉर्वे के इर्लिंग हालंद हैं जिसमें दोनों ने 7-7 गोल किए हैं। ऐसे में क्वार्टर फाइनल में जहां तीनों प्लेयर्स की नजरें अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने पर रहने वाली हैं तो वहीं वह गोल कर इस रेस में भी बने रहने की पूरी कोशिश करेंगे।

अब तक गोल्डन बूट नहीं जीत सके हैं मेसी
फुटबॉल की दुनिया के महान खिलाड़ियों में शामिल किए जाने वाले लियोनल मेसी अब तक अपने करियर में गोल्डन बूट जीतने में कामयाब नहीं हो सके हैं। साल 2022 में खेले गए पिछले वर्ल्ड कप में मेसी ने 7 गोल किए थे, जिसमें वह दूसरे नंबर थे। वहीं किलियन एमबापे ने 8 गोल करने के साथ गोल्डन बूट जीता था। ऐसे में इस बार लियोनल मेसी के पास इस अवॉर्ड को जीतने का शानदार मौका रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related