इस्माइल साइबारी के गोल से मोरक्को ने स्कॉटलैंड को हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट स्टेज के लिए अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. मैच के शुरुआती मिनट के अंदर ही इस्माइल साइबारी को ब्राहिम डियाज से सटीक पास मिला. साइबारी ने स्कॉटिश गोलकीकपर एंगस गन को छकाते हुए गेंद नेट में डाल दी. मैच के 71वें सेकेंड में हुआ यह गोल जारी वर्ल्ड कप का सबसे तेज गोल है जबकि वर्ल्ड कप इतिहास में मोरक्को की तरफ से किया गया सबसे तेज गोल है. मोरक्को ने अपना पिछला मुकाबला ब्राजील के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था और साइबारी ने उस मुकाबले में भी गोल किया था.
स्पेन में जन्में और बेल्जियम में पले-बढ़े 25 साल के साइबारी कथित तौर पर डच चैंपियन पीएसवी आइंडहोवन से 55 मिलियन यूरो में बायर्न म्यूनिख ट्रांसफर होने वाले हैं और इसमें महज औपचारिकता बाकी है. शानिवार को उन्होंने जिस तरह से गोलकीपर एंगस गन को पीछे छोड़ा, उसके पता चला कि उनको लेकर इतनी दिलचस्पी क्यों है. साथ ही इस दौरान मोरक्को और स्कॉटलैंड के बीच अनुभव की कमी भी साफ दिखी
मोरक्क के अब दो मैचों में चार अंक हैं. टीम पिछले संस्करण के सेमीफाइनल में पहुंची थी और इस बार भी उसका लक्ष्य, इस प्रदर्शन की बराबरी करना होगा. हालांकि, यह स्कॉटलैंड और उनके फैंस के लिए निराशा से भरी एक शाम रही. क्योंकि स्कॉटलैंड के स्ट्राइकर मोरक्को के गोलकीपर यासीन बौनोउ को टेस्ट ही नहीं कर पाए. स्कॉटलैंड ने पिछले सप्ताह हैती को 1-0 से हराकर, 1990 के बाज वर्ल्ड कप की अपनी पहली जीत दर्ज की थी. इसके टीम को भरोसा दिया था कि वह नॉकआउट राउंड के लिए क्वालीफाई कर सकती है. हालांकि, अब उन्हें अपने अगले मैच में ब्राजील का सामना करना है और यह मैच अहम हो जाएगा

