विराट कोहली के पास एशिया का नंबर-1 बल्लेबाज बनने का मौका, 29 रन बनाते ही टूटेगा पाकिस्तानी प्लेयर का रिकॉर्ड

Date:

टी20 फॉर्मेट में विराट कोहली ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस फॉर्मेट में विराट ने अभी तक 414 मैच खेले हैं इस दौरान वह 41.92 की औसत और 134.67 के स्ट्राइक रेट के साथ 13543 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। ये मुकाबला RCB के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान सभी की नजरें एक बार फिर विराट कोहली पर रहने वाली है क्योंकि वह लंबे समय के बाद मैदान पर नजर आएंगे। इस मैच में विराट के पास टी20 फॉर्मेट में एशिया का नंबर 1 बल्लेबाज बनने का मौका होगा। वह शोएब मलिक के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

टी20 फॉर्मेट में कैसे हैं विराट कोहली के आंकड़े?
टी20 फॉर्मेट में विराट कोहली के आंकड़ों को लेकर बात करें तो, उन्होंने इस फॉर्मेट में अभी तक सिर्फ 414 मैच खेले हैं इस दौरान उन्होंने 41.92 की औसत और 134.67 के स्ट्राइक रेट के साथ 13543 रन बनाए हैं। कोहली के नाम टी20 में 105 अर्धशतक और 9 शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। उन्हें शोएब मलिक का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 29 रन की जरूरत है। टी20 फॉर्मेट में एशिया के बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शोएब मलिक के नाम है।

शोएब मलिक ने टी20 फॉर्मेट में कितने रन बनाए हैं?
शोएब मलिक ने अपने T20 करियर में कुल 557 मैच खेले थे इस दौरान उन्होंने 35.99 की औसत और 127.24 के स्ट्राइक रेट के साथ 13571 रन बनाए हैं। मलिक के नाम इस फॉर्मेट में 83 अर्धशतक दर्ज हैं। अब देखने ये दिलचस्प होगा कि विराट कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर पाते हैं या नहीं। बता दें कि विराट इस वक्त काफी अच्छे फॉर्म में हैं।

गेल के नाम है टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने अपने टी20 करियर में 463 मैच खेलने में कामयाब रहे थे। इस दौरान उन्होंने 14562 रन बनाए हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 22 शतक लगाए हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। विराट कोहली फिलहाल टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 7वें पायदान पर हैं। अगर विराट कोहली को इस फॉर्मेट में क्रिस गेल को पीछे छोड़ना है तो इसके लिए उन्हें 1020 रन बनाने होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related