सोना ₹200 बढ़कर ₹75,397 पर पहुंचा:चांदी ₹838 महंगी होकर ₹90,238 प्रति किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

Date:

सोने-चांदी की कीमत में आज (1 अक्टूबर) मंगलवार को तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 200 रुपए बढ़कर 75,397 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसके दाम 75,197 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं चांदी की कीमत में भी आज तेजी है। ये 838 रुपए बढ़कर 90,238 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 89,400 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है। वहीं सोने ने 26 सितंबर को 75,750 रुपए का हाई बनाया था।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,060 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,910 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 70,500 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 76,910 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,910 रुपए है।
भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,960 रुपए है।
सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

3 दिन का समय, वरना… बांका में 21 प्राइवेट स्कूलों पर लटकी तलवार; विभाग ने दिया अल्टीमेटम

बांका। शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) की प्रस्वीकृति के बिना...