Home National चारबाग से 12 वर्षीय बालक रहस्यमयी तरीके से लापता, परिवार में मचा...

चारबाग से 12 वर्षीय बालक रहस्यमयी तरीके से लापता, परिवार में मचा हड़कंप; दो महीने से सोनार की दुकान पर करता था काम

0

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चारबाग इलाके से 12 वर्षीय एक बालक के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया है। परिजन पिछले कई दिनों से बच्चे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत दिए गए नंबरों पर सूचना दें, ताकि मासूम सुरक्षित अपने घर वापस लौट सके।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अमन कुमार ने मीडिया को बताया कि उनका छोटा भाई पैरु (उम्र करीब 12 वर्ष) 12 मार्च 2026 की सुबह करीब 6 बजे लखनऊ के चारबाग इलाके से अचानक लापता हो गया। घटना के बाद से परिवार के लोग बेहद परेशान हैं और लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक बच्चे का कहीं भी पता नहीं चल पाया है।

परिजनों के अनुसार बालक के पिता ननके गायघाट इलाके में रहते हैं। बताया जा रहा है कि पैरु पिछले करीब दो महीनों से एक सोनार की दुकान पर काम कर रहा था। परिवार का कहना है कि उसे काम के लिए भेजा गया था, लेकिन अचानक उसके लापता हो जाने से सभी लोग गहरे सदमे में हैं। बच्चे के पास खुद का मोबाइल फोन भी नहीं है और वह दुकान मालिक के फोन से ही घर पर बात करता था, इसलिए अब उससे संपर्क करना भी संभव नहीं हो पा रहा है।

परिवार के लोगों का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अब परिजन हर संभव जगह पर बच्चे की तलाश कर रहे हैं और लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि किसी भी व्यक्ति को यदि यह बच्चा कहीं दिखाई दे तो तुरंत दिए गए मोबाइल नंबर 8756540183 या 9140540183 पर सूचना दें।

बच्चे के लापता होने से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी अनहोनी का डर सता रहा है और वे प्रशासन से भी जल्द से जल्द बच्चे को खोजने की अपील कर रहे हैं, ताकि उनका बेटा सुरक्षित वापस घर लौट सके।

इसी बीच एक अन्य मामले में पीड़िता रुचि ने यह भी बताया है कि उनकी शादी उनकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती करवाई गई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही उन्हें लगातार प्रताड़ना और अपमान का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते वह लंबे समय से न्याय की गुहार लगा रही हैं।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version