Home National डुमरावां गांव में तुलसी का पौधा उखाड़ने को लेकर गोतिया के बीच...

डुमरावां गांव में तुलसी का पौधा उखाड़ने को लेकर गोतिया के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई।

0

मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव का है। घायलों में महेंद्र प्रसाद, ज्ञानी देवी, प्रति कुमारी, मिनी कुमारी और आयुष कुमार शामिल हैं। घायलों ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे आयुष कुमार ने गोतिया के दिनेश प्रसाद के खेत से तुलसी का एक पौधा उखाड़ लिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे बढ़कर मारपीट में बदल गई।

आरोप है कि विवाद के दौरान लाठी-डंडे चलाए गए, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पीड़ित पक्ष ने दीपनगर थाना को घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने मामले में आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है, जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

तुलसी के एक पौधे को लेकर शुरू हुआ विवाद गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल स्थिति सामान्य है, पुलिस गांव की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version